विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण को लेकर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की करीब 100 सदस्यीय टीम जल्द भागलपुर पहुंचेगी। टीम में अधिकारी से लेकर तकनीकी कर्मी और एक्सपर्ट शामिल रहेंगे।

Whatsapp group Join

जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि बीआरओ टीम के आवासन और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम रविवार को भागलपुर पहुंच सकती है।

जिला प्रशासन की ओर से टीम के रहने, खाने, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि पूरी टीम एक साथ रह सके। टीम के पहुंचते ही बेली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

प्रशासन ने सुरक्षा और निर्माण कार्य में तेजी को देखते हुए विक्रमशिला सेतु के आसपास कुछ क्षेत्रों को खाली रखने का निर्णय लिया है। निर्माण अवधि के दौरान वहां लोगों की आवाजाही सीमित रहेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि विक्रमशिला सेतु पर जल्द आवागमन बहाल करने के उद्देश्य से बीआरओ की टीम को जरूरत के मुताबिक हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....