भागलपुर एनएच-80, भागलपुर-हंसडीहा मार्ग के चौड़ीकरण एवं पीसीसी बनाने की प्रक्रिया के कार्य में अब गति आएगी। अभी तक इसका कार्य चुनाव आचार संहिता के कारण सुस्त पड़ गया था।
Total Downloads: 382
एनएच-80 को मिर्जाचौकी तक 10 से 15 मीटर चौड़ी करनी है एवं इसे पीसीसी भी बनाना है। इसके प्रस्ताव भेजे गए थे जिससे मंजूरी मिल गई थी। जिसके बाद अब इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। चुनाव आचार संहिता के कारण अधिकारी चुनावी कार्यों में लग गए थे। लेकिन आचार संहिता समाप्त होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार करने में तेजी आएगी और जल्द ही डीपीआर मुख्यालय के माध्यम से केंद्रीय मंत्रालय को भेजा जा सकता है। उम्मीद है अगले साल के दूसरे महीने तक इस पर काम शुरू हो सकता है।

वहीं दूसरी ओर भागलपुर हंसडीहा मार्ग वह भी ना सिर्फ चौड़ीकरण करना है बल्कि इसकी पर गति बढ़ाने के लिए इस के मार्ग में कुछ बदलाव भी करने हैं। इससे जाम से मुक्ति मिलने के साथ-साथ आनेजाने में भी समय की बचत हो सकेगी। भागलपुर के विभिन्न सड़कों के कार्य में प्रमुख कार्य है जिसकी जिसको गति मिल सकेगी। एनएच-80 के कार्यपालक अभियंता मनोरंजन पांडे ने बताया कि जल्द ही भेज दिया जाएगा इसके लिए काम तेजी से चलाया जा रहा है।

