नवगछिया : दुर्घटना के बाद गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल यातायात व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. दुर्घटना के बाद विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि सड़कों पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है. ओवरलोड परिचालन पर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों का कोई नियंत्रण नहीं है. आए दिन वाहन चालक अपने वाहनों पर ओवरलोडिंग कर इस रास्ते से  गुजरते हैं. प्रशासन स्तर से रोकथाम की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर  दुर्घटनाएं होती रहती है और इस दुर्घटना में लोगो की जान जाती है. उन्होंने कहा कि सड़कों पर ओवरलोडिंग वाहनों के परिचालन के संबंध में भी मुख्यमंत्री को अवगत अवगत कराया है. साथ ही  ओवरलोडिंग  पर अंकुश लगाने के लिए नवगछिया एसपी से भी उन्होंने बात की है.

दुर्घटना के बाद टोल टैक्स पर मौजूद पुलिस नहीं पहुंचे


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद टोल टैक्स पर प्रतिनियुक्त पुलिस के जवान नहीं पहुंचने पर विधायक के पीए मुन्ना जायसवाल ने एसपी के समक्ष आपत्ति जताई. मुन्ना जायसवाल ने कहा कि विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है तो इसकी मरम्मत हो जाएगी. लेकिन आम लोगों की गाड़ियों का क्या होगा. धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है. इसकी रोकथाम पर क्या कार्रवाई हो रही है. विधायक के पीए मुन्ना जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि ओवरलोड वाहनों के परिचालन में स्थानीय पुलिस का भी मिलीभगत रहता है. ओवरलोड वाहनों को निकालने के लिए पुलिस सड़कों पर दिन रात अवैध वसूली में लगी रहती है. अवैध वसूली को लेकर है सड़कों पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन होता है.

कहते है एसपी
नवगछिया एसपी  पंकज सिन्हा  ने कहा कि  ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है. इस माह पुलिस ने पूरे जिले में  18 ओवरलोड वाहनों को जप्त किया है. जिससे जुर्माना भी वसूला गया. इस संबंध में कार्यवाही होगी. अवैध वसूली को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है. एक सप्ताह पूर्व एक पुलिस पदाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है. अवैध वसूली होती है तो इसकी जांच कराई जाएगी.
विधायक के चालक ने दर्ज करायी प्रथमिकी
विधायक के चालक गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा निवासी कारू रिकयाशन के बयान पर परबत्ता थाना में दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी में ट्रक चालक बेगूसराय बछवाड़ा निवासी प्रमोद झा एवं ट्रक मालिक बेगूसराय निवासी अमित सिंह को नामजद किया गया है.
 दुर्घटना के बाद जदयू के नेता व कार्यकर्ता विधायक से मिलने पहुंचे
विधायक नरेंद्र कुमार नीरज  उर्फ गोपाल मंडल दुर्घटना ग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर जदयू  नेता व कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुचे. जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विधायक से उनके स्वास्थ्य के कुशल क्षेम की जानकारी ली. इस मौके पर इस्माइलपुर प्रखंड के जदयू  अध्यक्ष गुलशन कुमार मंडल, दयानंद सरस्वती, जदयू महासचिव प्रभात कुमार, मुन्ना जयसवाल, भूतपूर्व प्रमुख विद्या पति मंडल, भूतपूर्व प्रमुख गुलचरन मंडल काफी संख्या मे विधायक के समर्थक पहुंचे हुए थे.
मिर्जा चौकी से बेगूसराय जा रहे थे ट्रक
झारखंड के मिर्जाचौकी से गिट्टी लोड कर ट्रक चालक ट्रक को लेकर बेगूसराय जा रहा था. ट्रक चालक प्रमोद जाने बताया कि उन्होंने सोमवार की संध्या समय झारखंड में शराब पिया था. देर रात्रि होने के बाद वह मिर्जा चौकी से बेगूसराय के लिए चला था.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet