नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव पंचायत के द्वारा में सड़क किनारे गोबर के ढेर पर लावारिस अवस्था में एक नवजात बच्ची को गोपालपुर पुलिस ने बरामद किया. नवजात बच्ची गोबर की ढेर में गोबर से पूरी तरह लिपटी हुई थी. नवजात बच्ची की बरामदगी के बाद इलाज के लिए पुलिस ने बच्चे को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अस्पताल में बच्ची के शरीर मे लगे गोबर की सफाई के बाद बच्ची का इलाज आरंभ किया गया.

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की स्थिति को गभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया. नवजात बच्ची के बरामद होने की सूचना पर चाइल्ड लाइन के सदस्य भी नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. चाइल्ड लाइन के सदस्य की देख में बच्ची का इलाज किया जा रहा है. बच्ची की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार गोपालपुर के गोसाईगांव पंचायत के दियारा इलाके में सड़क के किनारे गोबर की ढेर पर एक नवजात की बच्ची को देखा गया. गोबर के ढेर पर नवजात बच्ची की होने की खबर गांव में आग की तरफ फैल गई. लोगों की भीड़ बच्ची को देखने के लिए जमा हो गई. गोबर की ढेर पर बच्ची के होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा गोपालपुर पुलिस को दी गई. सूचना के बाद गोपालपुर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *