बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित शिक्षक कॉलोनी में बम बनाने बनाने के दौरान विस्फोट होने से उसी कॉलोनी का रहने वाल युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे की है। उसके दोनों हाथ की कलाई उड़ गयी, चेहरे और दोनों पैर में भी जख्म हैं। उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से बम का अवशेष इकट्ठा किया, उसकी जांच करायी जायेगी। जख्मी युवक का पिता कोतवाली चौक पर सत्तू बेचता है।

तेज आवाज हुई और धुआं उठा

घटना की जानकारी मिलने पर सिटी डीएसपी राजवंश सिंह, बबरगंज और मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज से साथ धुआं उठा। काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गये। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए मायागंज पहुंचाया। जिस अर्धनिर्मित मकान में घटना हुई वह किसका है, इसके बारे में कोई कुछ नहीं बता सका। लोगों का कहना है कि बाहर के किसी व्यक्ति ने लगभग 20 साल पहले मकान बनवाया है। अब कोई वहां आता भी नहीं। घटनास्थल और उसके आस-पास खून पसरा हुआ था।

थानाध्यक्ष के बयान पर केस दर्ज

बबरगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के बयान पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के बयान में आशंका जाहिर की गयी है कि युवक उस अर्धनिर्मित मकान में बम बना रहा था तभी विस्फोट होने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। इलाज पूरी हो जाने के बाद उसे जेल भेज दिया जायेगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *