राज्य सरकार ने 33 उप निर्वाचन पदाधिकारियों को नए स्थान पर तैनात किया है। वहीं 32 अनुमंडलों के अवर निर्वाचन पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है। निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को तबादलों की अधिसूचना जारी की। दरभंगा में पदस्थापित संजय कुमार मिश्रा को मुजफ्फरपुर का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

विनोद कुमार को सीतामढ़ी, विनय कुमार को बेगूसराय, देवब्रत मिश्रा को समस्तीपुर, मनोज कुमार सिंह को राज्य मुख्यालय, अविनाश चंद्र को अररिया, दिनेश लाल दास को गोपालगंज, जितेन्द्र कुमार को खगड़िया, राजीव रंजन कुमार को कैमूर, राजेन्द्र कुमार कर्मशील को सीवान, अनिल कुमार राय को वैशाली, र|ांबर निलय को पटना, श्वेता कुमारी को भागलपुर, प्रियंका सिन्हा को जहानाबाद, अवधेश कुमार को मुंगेर और श्रीनिवास को नवादा का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा 17 अवर निर्वाचन पदाधिकारी को प्रोन्नत करते हुए उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। निवेदिता सिन्हा को भोजपुर, पूनम कुमारी को अरवल, सोहैल अहमद को सहरसा, पुष्कर कुमार को दरभंगा, मोनिरूल शेख को किशनगंज, धीरज कुमार को राज्य मुख्यालय, मो. गजाली को पश्चिम चंपारण, लाल बहादुर राय को सुपौल, आशुतोष राय को बक्सर, प्रशांत शेखर को शेखपुरा, सत्यप्रिय कुमार को रोहतास, जावेद इकबाल को औरंगाबाद, सुरेश कुमार को बांका, अनिरुद्ध यादव को पूर्णिया, पवन कुमार को मधेपुरा, विकास कुमार को मधुबनी और विजय कुमार को राज्य मुख्यालय में तैनात किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *