मधेपुरा सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके सरकारी नंबर 9868180987 पर किसी अन्जान नम्बर से धमकी भरा मैसेज आया है। जिसमें लिखा है ‘सर, आप वैशाली के जंदाहा में नहीं आइए, आपके ऊपर गोली चलेगी।

इसके बाद सांसद पप्पू यादव ने वैशाली एसपी को इसकी जानकारी दी है और इस धमकी के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया है। बता दें कि तीन दिन पहले जन्दाहा में रालोसपा नेता सह प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की हत्या के विरोध में आज जाप ने वैशाली बंद का एलान किया है।

इसे लेकर आज पप्पू यादव को जंदाहा में आम सभा करने वाले हैं और सभा से पहले जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका है।

जन अधिकार पार्टी के कायकर्ताओं ने वैशाली बंद के दौरान की तोड़फोड़

जंदाहा प्रमुख मनीष कुमार सहनी की हत्या के विरोध में जन अधिकार पार्टी के द्वारा गुरुवार को बुलाये गए वैशाली बंद के दौरान हाजीपुर में कई जगहों पर जाप कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। जुलूस और प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने रामाशीष चौक पर कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ की।

अनवरपुर में सरकारी बस में तोड़फोड़ करते हुए कंडक्टर की पिटाई की। गणेश सिनेमा में तोड़फोड़ की। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीएफएम की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक के साथ मारपीट की गई। सिनेमा रोड की कई दुकानों के सामान को फेंक दिया। इस दौरान कहीं भी पुलिस नहीं दिखी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *