सुपौल के एक गांव में तालिबानी कानून का नजारा सामने आया है जहां प्रेमी जोड़े को सरेआम कालिख पोतकर जूतों का हार पहना गांव भर में घुमाया गया। यह घटना रविवार को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
Total Downloads: 383
एक युवक को गैर महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर दोनों की पहले तो जमकर पिटायी की फिर दोनों के चेहरे पर कालिख पोतकर जूते और चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। महिला के बाल भी काट दिए।

बताया जाता है कि युवक गांव में ऑटो चलाता है और महिला उसी गांव की रहने वाली है। महिला का पति दिल्ली में रहता है।। इस बीच दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। रविवार को मौका पाकर दोनों छुपकर मिले। इस बीच कुछ लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और सरेआम यह सजा दी गयी।

खास बात ये है की इस बात की भनक सदर पुलिस को खबर लिखे जाने तक नहीं मिल पायी है। गांव में प्रेमी जोड़ी को जूतों का हार पहना कर घुमाने का फोटो और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक की इतनी पिटाई की गई कि उसका पैर फेक्चर हो गया है। घर पर ही उसका इलाज हो रहा है।

