राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में रोज नया घोटाला हो रहा है। सृजन घोटाले में सरकार दोषियों को बचा रही है। महागठबंधन की सरकार बनने पर घोटाले के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

देवघर और बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद भागलपुर पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सृजन घोटाला बिहार का बड़ा घोटाला है। कार्रवाई करने के नाम पर सरकार ने चुप्पी साध ली है। इसमें बड़े लोग शामिल हैं। यादव ने कहा कि बाबा को जल चढ़ाकर भाईचारा, आपसी सौहार्द, सद्भावना और शांति की प्रार्थना की। बाबा का आशीर्वाद मिल गया है। अब बिहार की सरकार साफ हो जाएगी। मुंगेर की बच्ची को बचाने के लिए पूजा की थी। पूजा करने से बच्ची बच गयी। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सभी सीटों पर जीत होगी। केन्द्र में गरीबों की सरकार बनेगी। चुनाव के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को अब महागठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा। लड़ाई नीतीश कुमार से नहीं भाजपा और आरएसएस से है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर की घटना में सरकार दोषियों को बचाना रही है। घटना से जुड़े लोगों के साथ नेताओं के फोटो वायरल हो रहे हैं। नीतीश कुमार को इस्तीफा देकर बाबाधाम पूजा करने जाना चाहिए। बिहार में बेटियों पर अत्याचार बढ़ रहा है। किसी तरह का परिवार में विवाद नहीं है। इस मौके पर दुर्गेश यादव, आकाश यादव, रंजन यादव, जिला राजद अध्यक्ष तिरूपतिनाथ, मो.मेराज, दिलीप यादव आदि उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *