
नवगछिया : नवगछिया नगर पंचायत वार्ड नंबर 22 और 23 के विकलांग, विधवा और वृद्धा पेंशन भोगियों को 1 वर्ष से पेंशन की राशि नहीं मिली है। मालूम हो कि दो वार्ड मिलाकर विकलांग विधवा और वृद्धा पेंशन भोगियों की संख्या 100 से अधिक है. पेंशन की राशि नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसको लेकर नवगछिया नगर पंचायत वार्ड नंबर 23 के वार्ड पार्षद विनोद मंडल ने इस संबंध में पत्र लिखकर अनुमंडल पदाधिकारी से सभी पेंशनभोगियों को होली से पूर्व पेंशन उपलब्ध कराने की मांग की है. वही वार्ड नंबर 6 राजेंद्र कॉलेज और कुमहार टोला में विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सहायक विद्युत अभियंता को पत्र लिखकर इसे दुरुस्त करने को कहा गया है. वही पेंशनभोगी वरुण देव चौधरी, मसोमात विद्या देवी, गौरी शंकर साह, मसोमात मोहम्मद उर्मिला देवी, मोहम्मद विमला देवी ने कहा कि पेंशन की राशि नहीं मिलने पर भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. अगर जल्द टेंशन ना मिला तो हम लोग बेबस हो जाएंगे.

