16 अगस्त को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी आरसीपी सिंह और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक ललन सर्राफ भागलपुर आएंगे। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा नेताओं का स्वागत किया जाएगा।…

भागलपुर। 16 अगस्त को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह संगठन प्रभारी आरसीपी सिंह और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक ललन सर्राफ भागलपुर आएंगे। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के द्वारा नेताओं का स्वागत किया जाएगा।

यह जानकारी महानगर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता ने दी। कहा कि प्रकोष्ठ की बैठक में 16 अप्रैल के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं को मिलने वाले लाभ पर विचार किया गया। बैठक में प्रकाश चंद्र गुप्ता, हीरा पांडेय, प्रदीप झुनझुनवाला सहित कई लोग थे। उधर, जिला इकाई की बैठक राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिछो में बैठक हुई। बैठक में जिला प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह ने नशाबंदी, दहेज प्रथा और बाल विवाह पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रकोष्ठ के अधिकांश साथी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *