Total Downloads: 383
नवगछिया : नवगछिया के तेतरी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में संपूर्ण क्रांति मंच नवगछिया की बैठक जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर की अध्यक्षता में की गई. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश महंत, प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार यादव, प्रदेश सचिव योगेंद्र मोदी ने भाग लिया. बैठक में पूर्ण शराबबंदी हेतु पूरे बिहार के गांव में जागरुकता अभियान चलाने, भूमिगत आंदोलनकारियो को यथाशीघ्र प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करने, भागलपुर में विक्रमशिला पुल के नीचे प्रस्तावित पीपा पुल का निर्माण, नवगछिया में केला एवं मक्का उद्योग लगाने, नवगछिया अनुमंडल के बाढ़ की समस्या के निदान हेतु गंगाप्रसाद बांध को मजबूत बनाने, नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला का दर्जा देना देने सहित


अन्य मांगों को लेकर सर्वसम्मति से 18 मार्च को तेतरी जीरोमाइल में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का निर्णय लिया. बैठक में वासुदेव झा, शंकर रजक, मकसूद आलम, राजेंद्र राय, सुधांशु कुमार, लड्डू अंसारी सहित अन्य उपस्थित है.

