खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में अपराधियों के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए है. हत्या समेत अन्य संगीन मामले में आरोपित रहे अपराधियों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है . अपराधी तुलसीपुर गांव में आतंक का माहौल बना कर लोगों में दहशत फैला रहे है. एक के बाद एक छोटे बड़े अपराधिक घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे हैं .अपराधियों के विरोध में तुलसीपुर के ग्रामीण आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं . अपराधियों के उपद्रव से तुलसीपुर एक बार फिर से अशांत होने के रुख पर चल पड़ा है. पब्लिक के भीरू स्वरूप को देखकर अपराधी इस बार नए तेवर में दिख रहे हैं. ग्रामीणों को आशंका है कि इस बार भी अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देंगे कौन फिलम पुलिस कार्यवाही नहीं करेगी तो तुलसीपुर में हिंसक वारदात की घटना घटित होगी.
रविवार की शाम हत्या की वारदात में नामजद रहे अपराधियों ने रविवार की शाम तुलसीपुर के पवन कुमर के घर पर असलहों से लैस होकर बेखौफ अपराधियों ने रविवार की शाम जमकर उत्पात मचाया और बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया.

इससे भी मन नहीं भरा तो दोनों अपराधी मारपीट की घटना के बाद दुबारा असलहों से लैश पूरी तैयारी के साथ पवन के घर आ धमका.घर पर चढ़कर दोनों अपराधियों ने पवन को पकड़ना चाहा . वह भागने की कोशिश करने लगा तो दोनों अपराधियों ने उस पर दो राउंड गोली फायर किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने पवन पर 2 राउंड गोलियां चलाई .गोलियों की आवाज को समाज के आसपास के लोगों ने भी सुना .दोनों गोलियां पवन के बगल से निकल गई. पवन गिर पड़ा उसके बाद दोनों अपराधियों ने थ्रीनट के बट से पिटाई करते हुए उसे घर से खींच कर अपने साथ ले गए.ग्रामीण और अपहृत के परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. इस संदर्भ में पूछे जाने पर खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि पीड़ित पक्ष आवेदन दें, आरोपितों पर कार्रवाई होगी.


