गोपालपुर : लगातार मूसलाधार वर्षा होने व वीरपुर बरा ज से एक लाख अस्सी हजार घनसेक क्यु छोड़े जाने के कारण कोसी नदी में अगले चौबीस घंटे में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी की संभावना के कार जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की बेचैनी काफी बढ़ गई है. बताते चलें कि लगातार वर्षा होने के कारण सत्तर मीटर में बोल्डर पीचिंग के धसान को रीस्टोर करने का कार्य भी ठप पड़ गया है.
जिस कारण स्थिति काफी गंभीर होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है. क्योंकि पानी का पूरा वेग मदरौनी स्थित शिव मंदिर से लेकर सत्तर मीटर के दायरे में है. जिस कारण मदरौनी गाँव पर कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है. हालाँकि जल संसाधन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर बालू भरी सिमेंट की बोरियाँ ,जिओ बैग, हाथी पाँव, बेम्बो रॉल व परक्यू पाइन को रखा गया है.

ताकि कटाव के समय फ्लड फायटिंग कर कटाव पर काबू पाया जा सके. ग्यारह ठेकेदारों व दर्जनों कनीय अभियंताओं की टीम सहायक अभियंता ई महे न्द्र साहू के नेतृत्त्व में मदरौनी में कैंप कर स्थिति से निपटने हेतु जुटा हुआ है.
दूसरी ओर गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण इस्माइलपुर से लेकर बिंद टोली के बीच स्थिति काफी गंभीर होती जा रही है. क्योंकि अभी तक कटाव निरोधी कार्य भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हो पाया है. लगातार वर्षा होने के कारण कटाव निरोधी कार्य मंगलवार को बंद रहा है. सावन के शुरुआती दौर में ही लगातार मूसलाधार वर्षा होने के कारण बाढ़ व कटाव की संभावना के कारण तटवर्ती गाँव के लोगों की धड़कनें तेज हो गई हैं और ग्रामीण सुरक्षित आशियाने की तलाश में जुटने लगे हैं.


