बिहार में ग्रैजुएशन करने वाली लड़कियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य में स्नातक करने पर लड़की को 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। गुरुवार को कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। इस फैसले का लाभ 25 अप्रैल 2018 के बाद स्नातक करने वाली लड़कियों को मिलेगा। बालविवाह के खिलाफ अभियान को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने इससे पहले इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 10 हजार रुपए देने का फैसला लिया था।

कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि स्नातक करने वाली लड़की, चाहे विवाहित हो या अविवाहित, उसे सरकार 25 हजार देगी। मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत अभी 300 करोड़ रु. जारी किए गए हैं। इससे करीब 1.20 लाख लड़कियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। -पढ़ें|पेज 9 भी

लड़कियों को जन्म से स्नातक करने तक मिलेंगे 54100 रु.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *