index

नवगछिया  : नवगछिया रेलवे स्टेशन के दक्षिण नया टोला स्थित नवगछिया पुलिस ने मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक से 25 बोतल विदेशी शराब जप्त किया है. सआनी मंजर आलम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है . उनके  अनुसार नया टोला के पास एक युवक जिसकी पीठ पर काले रंग का बैग था वह मोटरसाइकिल से सवार हाे कर नया टोला के पास रुका तभी एक और युवक मोटरसाइकिल के पास आकर खड़ा हो गया पुलिस को देखते ही दोनों घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे एक युवक भागने में सफल रहा मगर जिसकी पीठ पर बैग था वह पकड़ा गया पकड़ाया गया युवक खगड़िया थाना क्षेत्र के पसराहा निवासी स्वर्गीय सुखदेव शाह का 24 वर्षीय पुत्र बलवीर कुमार है. पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो 375 एमएल का  इंपीरियल ब्लू की 25 बोतल शराब बरामद की वही उसके पास से दो मोबाइल वहीं एक हीरो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई पुलिस के पूछताछ के दौरान भागने वाले युवक का नाम मुकेश शर्मा नवगछिया निवासी बताया गया पुलिस अन्य आरोपी की तलाश कर रही है. वही बलवीर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया वही थाना प्रभारी संजय कुमार सुधांशु ने कहा कि शराब के साथ एक युवक की गिरफ्तारी की गई है. अन्य की तलाश पुलिस कर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि होली को लेकर पुलिस काफी मुस्तैद है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *