नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई. बैठक में एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, सभी बीडीओ, सीओ, थाना अध्यक्ष एवं जुलूस एवं मेला समिति के सदस्य ने भाग लिया. बैठक में 26 मार्च को रामनोवमी के मौके पर निकलने वाली जुलूस को शांतिपूर्ण सफल बनाने को लेकर समीक्षा की गई. इस मौके पर एसडीओ मुकेश कुमार ने जुलूस समिति के सदस्यों को शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी जुलूस निकालने की बात कही. उन्होंने कहा कि रामनवमी के मौके पर जुलूस के दौरान हंगामा करने वालों पर एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नारे लगाए जाने पर समिति के सदस्यों पर पर कार्रवाई होगी.

उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो समाज में गलत भ्रांतियां फैलाते हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम करते हैं. उन पर प्रशासन की कड़ी नजर है. ऐसा करते पाए जाने पर उनके साथ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगी. एसडीओ ने पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस की जानकारी ली एवं पदाधिकारियो को जुलूस के साथ चलने का निर्देश भी दिया. जुलूस समिति के सदस्यों को निर्धारित रूट से जुलूस निकालने का निर्देश दिया गया. जुलूस के दौरान साथ चल रहे वॉलंटियर की सूची की उपलब्ध कराने समिति के सदस्यों को कहा गया.

एसडीओ ने कहा कि जुलूस के दौरान साथ चल रहे वॉलंटियर का बेच होना अनिवार्य है और कहा कि साथ में चलने वाले लोगों के लिए समिति द्वारा पानी की व्यवस्था रखें. जिसमें उसका नाम, नंबर अंकित रहे. एसडीओ ने आमलोगों से भी अपील की है कि किसी प्रकार की अफवाह होने पर उस पर ध्यान नहीं देंगे. अफवाह होने पर इसकी सूचना पुलिस पदक पदाधिकारी को देंगे. बैठक में बीडीओ राजीव कुमार रंजन, सीओ उदय कृष्ण यादव, नवगछिया थाना अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने भाग लिया.

,, नवगछिया में दो स्थानों पर एकत्रित होगा जुलूस

रामनोवमी के अवसर पर 26 मार्च को नवगछिया के स्टेशन चौक एवं गोपाल गोशाला में जुलूस एकत्रित होगी. नवगछिया थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधंशु ने बताया कि तेतरी व तुलसीपुर पंचायत से सुबह छह बजे जुलूस नवगछिया के लिए प्रस्थान करेगी. जो नवगछिया स्टेशन चौक पर एकत्रित होगी. वहीं गोपालपुर व गोसंयगाव गांव से भी सुबह छह बजे प्रस्थान करेगी जो गोशाला परिसर में एकत्रित होगी. आठ बजे दोनो स्थानों से जुलूस नगर भ्रमण करते हुए नवादा स्थित श्री पंचमुखी बाला जी धाम पहुचेगी.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *