नवगछिया : नवगछिया भाजपा जिला के कोशी पार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर बूथ विस्तारक के साथ साथ जिला परिषद नवगछिया सह महिला मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष नंदनी सरकार के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान मे कदवा दियारा , खैरपुर कदवा, ढोलबज्जा पंचायत के हर बूथ पर जाकर वहाॅ के ग्रामीणो को मोदी जी के तीन साल के कार्यकाल को बताया. ग्रामीण मोदी जी के कार्यकाल को जानने के लिए उत्सुक दिखे एवं भाजपा को मजबूत करने की बात कही.
Total Downloads: 93
इस जनसंपर्क अभियान मे नवगछिया जिला उपाध्यक्ष पुलकित सिंह जी, जिला मिडिया प्रभारी विजेन्द्र जी, नवगछिया मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी जी, भाजपा संगठन के सदस्य झाबो दा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक जायसवाल जी, प्रखंड महामंत्री शुभाशीष कुमार, मंडल कार्यकारणी सदस्य बिक्रम जी, विक्की जी, अशोक जी,कदवा दियारा पंचायत अध्यक्ष मुकेशजी, खैरपुर पंचायत अध्यक्ष पंकज जायसवाल, रमेश मंडल, वशिष्ठ जी, छोटू जी, भिखारी राम, किशोर जायसवाल आदि ने भाग लेकर भाजपा को मजबूत करने की बात कही.


