,, सरपंच पति को मौके से किया गया गिरफ्तार
,, पंचायत चुनाव से कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था सरपंच पति व पूर्व सरपंच सुमन शर्मा उर्फ बुचकुन शर्मा
,, 2014 में तत्कालीन सरपंच सुमन शर्मा के घर पर हुआ था मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा


बरामद हथियार
आठ देशी कट्टा
तीन पिस्टल
बारह बोर का देशी मास्केट
तीन पिस्टल मैगजीन
311 चक्र जिंदा कारतूस
नवगछिया प्रतिनिधि : नवगछिया पुलिस जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकंदपुर गांव में सरपंच रंजू देवी के घर में पुलिस ने छापेमारी कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है. मौके से ही पुलिस ने सरपंच पति सुमन कुमार चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी को धर दबोचा है. मालूम हो कि वर्ष 2014 के आठ दिसंबर को भी खगड़िया के पसराहा रेलवे ढ़ाला के पास से सुमन चौधरी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उदभदेन किया था. जानकारी के अनुसार सुमन चौधरी पंचायत चुनाव के पूर्व ही जेल से बाहर आया था. इस बार छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. नवगछिया एसपी पंकज सिंहा ने जानकारी देते हुए प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि कोसी पार कदवा ओपी थाना क्षेत्र के झफरुदास टोला से लूट कांड में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार महेश मंडल की निशानदेही पर सुमन शर्मा के घर पर छापेमारी की गयी और हथियारों का जखीरा बरामद किया गया. बरामद हथियारों में आठ देशी कट्टा, तीन देशी पिस्तौल, एक बारह बोर का मास्टकेट, दो मैगजीन, दो चार्जर एवं 311 जिंदा बारतूस बरामद किया गया है. जानकारी मिली है कि बरामद गोली में एक सौ गोली 315 बोर का, 190 गोली जिसमें एसएलआर, एके 47, इंसास में प्रयुक्त होने वाला 7.62 बोर का गोली पुलिस ने बरामद किया है. छापेमारी दल का नेतृत्व नवगछिया के एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन कर रहे थे. टीम में इंस्पेक्टर जगतानंद ठाकुर, इंस्पेक्टर संजय कुमार सुधांशु, अवर निरीक्षक कृष्णकांत भारती, अवर निरीक्षक रामकिशोर शर्मा, शिव कुमार यादव, महिला थाना के थानेदार चंदना कुमारी, दुर्गादत्त पांडये एवं महेंद्र प्रसाद शामिल थे. नवगछिया एसपी पंकज सिंहा ने बताया कि सुमन चौधरी ने अपने घर के रसोई घर में सारे हथियार को एक छुपा कर रखा था. जबकि कारतूस को ड्रावर में रखा गया था. बरामद कारतूस पूणे के एम्युनेशन फैक्ट्री से खरीद की गयी है. इतनी मात्रा में एक साथ कारतूस सुमन चौधरी ने कैसे खरीद किया इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है. वहीं बरामद कारतूस किस किस हथियार में प्रयुक्त होते हैं इसकी जांच के विशेषज्ञों से कराया जायेगा.
नवगछिया एसपी ने कहा कि सुमन
कहां से हथियार लाता था और किस किस को आपूर्ति करता था इस बात के लिए देर रात तक उससे वरीय पदाधिकारियों द्वारा पूछ ताछ किया जा रहा है.
महेश मंडल ने कहा सात हजार में सुमन से खरीदा था देशी कट्टा
कदवा ओपी पुलिस ओपी दूबे द्वारा विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर लूट कांड व पकड़ा मवेशी हाट लूट कांड के आरोपी महेश मंडल के घर पर छापेमारी के क्रम में वह एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पुलिस स्तर से की गयी पूछ ताछ में महेश ने पुलिस को बताया कि उसने सुमन से सात हजार रुपये में हथियार खरीदा है. महेश की निशानदेही पर नवगछिया एसपी ने एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सुमन के घर छापेमारी करने के लिए रवाना किया. जिसमें पुलिस को हथियारों के जखीरा मिला. कदवा के जफरुदास टोला निवासी महेश मंडल के पास से पुलिस ने 49 हजार रुपये की भी बरामदगी की है. पुलिस का कहना है कि उक्त रकम पिछले दिनों हुए लूट की घटना में प्राप्त रकम उसके हिस्से की थी. पुलिस को महेश ने बताया कि वह उक्त पैसे से हथियार खरीदने जा रहा था.
महेश ने जानकारी देते हुए कहा है कि वह लत्तरा निवासी शातिर छोटुवा गिरोह में काम करता है और समय समय पर विभिन्न वारदातों में शामिल रहता है.
2014 में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ था उदभेदन
आठ दिसंबर 2014 को नवगछिया के तत्कालीन एसपी शेखर कुमार के नेतृत्त्व में खगड़िया पुलिस की सूचना पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर पंचायत के ततकालीन सरपंच सुमन चौधरी उर्फ बुचकुन चौधरी के घर से गोपालपुर पुलिस की छापेमारी में सरपंच के घर से मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया था. खगड़िया की ततकालीन एसपी किम को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया से बाइक से हथियारों की बड़ी डील होनेवाली है. इस सूचना पर खगड़िया की तत्कालीन एसपी ने एनएच के सभी थाने को हाई अलर्ट घोषित कर सहन वाहन चेकिंग का निर्देश दिया था .पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच केबिन के पास अवैध हथियारों के साथ तीन सहयोगियों के साथ पसराहा पुलिस ने गिरफ्तार किया था

