,, मुजफ्फरपुर के एसएसपी विवेक कुमार के खिलाफ एवीयू की टीम की छापेमारी पिछले 52 घंटों से जारी हैं.

मुजफ्फरपुर – अंजनी कश्यप, बिहार के मुजफ्फरपुर एसएसपी विवेक कुमार के ठिकानों पर पिछले 52 घंटों से छापेमारी जारी है. कुल 44 लोगों की टीम एसएसपी के कामकाज को खंगालने में जुटी है. इस टीम में एवीयू के 20 और बीएमपी-1 के 24 लोग (सुरक्षाकर्मी) शामिल हैं. इस टीम में दो आईपीएस अधिकारी और एक महिला डीएसपी भी शामिल हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक एसवीयू टीम की जांच का दायरा बढ़ गया है. जिले के करीब आधा दर्जन थानों से स्पेशल केस की फाइल मंगाई गई है और एसएसपी के विभागीय कामकाज की जांच की जा रही है. हालांकि पूरे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

मीडिया खबरों के मुताबिक एसएसपी विवेक कुमार के कागजातों को खंगालने के बाद आय से 300 गुणा ज्यादा संपत्ति होने की बात सामने आई है. ये भी खबर है कि एसएसपी के आवास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है. एसएसपी आवास और कार्यालय के अंदर तैनात कर्मचारियों को भी रोक कर रखा गया है. सूचना के मुताबिक एसएसपी विवेक कुमार कुछ खा नहीं रहे हैं और साथ ही उनकी नींद गायब हो गई है.

रिपोर्टर के मुताबिक 44 लोगों के प्रतिदिन ब्रेकफास्ट और लंच की व्यवस्था बाहर से की जा रही है. एसएसपी आवास के बाहर मीडियाकर्मी लगातार डटे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक एसवीयू की टीम एसएसपी विवेक कुमार के शराब माफियाओं से मिलीभगत की भी जांच कर रही हैं. ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि 300 गुणा ज्यादा संपत्ति से पीछे शराब माफियाओं से उनका संबंध हो सकता है.

अभी तक उनके आवास से 45 हजार रुपये के पुराने नोट, 6 लाख नगद और लगभग साढ़े पांच लाख की ज्वैलरी बरामद हुई है. एसएसपी विवेक कुमार के सस्पेंड होने के साथ ही सरकारी आवास की पुरानी परंपरा बदल गई है. आवास पर किसी सके पहुंचने पर उससे पूछा जाता था कि दोस्त या दुश्मन लेकिन अब आवास की सुरक्षा की कमान बीएमपी के जवानों ने संभाल ली है.

अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की किसी को इजाजत नहीं है. एसवीयू की टीम के आदेशानुसार ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा हैं. एसएसपी विवेक कुमार, उनकी पत्नी और डेढ़ साल का बेटा समेत तमाम कर्मचारी अंदर मौजूद हैं. मालूम हो कि एवीयू की छापेमारी के बाद बिहार सरकार ने विवेक कुमार को सस्पेंड कर दिया है.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet