नवगछिया। इंटर के छात्र ने शनिवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर निवासी चार नंबर वार्ड के कारे यादव के पुत्र दिलखुश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
जानकारी के अनुसार दिलखुश इंटर का छात्र था। ग्रामीणों ने बताया कि दिलखुश का कुछ दिनों से दिमागी हालत खराब थी। दोपहर में घर में कोई नहीं था तो दिलखुश ने रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
जब परिजन घर के अंदर गए तो देखा कि दिलकुश रस्सी से झूल रहा था। ग्रामीणों की मदद से दिलकुश को नीचे उतारा गया और अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


