नवगछिया : नवगछिया शहर के आस पास फिर से चोरी की घटना शुरू हो गयी है. शहर से सटे भवानीपुर साहू टोला में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बार फिर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों के जेवर, नकदी एवं समान उड़ाए. चारों ने भवानीपुर के साहू टोला के प्रेमशंकर गुप्ता के मकान में किराए पर रह रहे बिहपुर प्रखंड एमडीएम के साधनसेवी नवगछिया थाना के नगरह निवासी रंजीत कुमार मालाकार के घर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

चोरों ने उसके घर का सभी ताला लगाने वाले कुंडी को तोड़ कर घर के अंदर घूस कर गोद्रेज का लोकर तोड़ दस भर सोने का जेवर, एक लेपटॉप, एक मोबाईल फोन, 70 हजार रुपये नकद एवं कपड़े की चोरी की है. साधन सेवी रंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने पूरे पिरवार के साथ मुंगेर गए हुए थे. गुरुवार की रात हम लोग वहीं पर रह गए.

शुक्रवार की दोपहर घर लौटा तो मेन गेट में ताला लगा था. ताला खोल कर अंदर आया तो देखा की अंदर का सभी ताला टूटा हुआ है और समान बखरे पड़े है. उन्होंने बताया कि चोरों ने घर की कुल आठ ताले की कुंडी को तोड़ कर अंदर घूस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया की चोरों ने उनकी पत्नी के सभी गहने, लेपटॉप, एक सेमसंग का मोबाइर्ल फोन जिसमें विभाग का नंवर लगा है एवं 70 हजार नकद की चोरी हुई है.

साधन सेवी रंजीत कुमार द्वारा चोरी होने की सूचना पर रंगरा ओपी पुलिस भवानीपुर पहुच घर में हुई चोरी की स्थित को देखा. वही इस मामले में साधन सेवी ने अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. वहीं रंगरा ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही चोरी के मामले का उद्भेदन किया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *