खरीक लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खरीक पुलिस मतदान से संबंधित आवश्यक कार्य में जुट गई है। इलाके में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सीसीए और धारा 110 की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वहीं, असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी धारा 107 की कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को थाने में 23 लाइसेंसधारियों के हथियार का सत्यापन किया गया।

जो लोग अबतक अपने हथियार का सत्यापन नहीं करा पाएं, वह शीघ्र थाने आकर सत्यापन करा लें। बता दें कि खरीक थाना क्षेत्र के कुल 46 हथियार लाइसेंसधारी हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *