नवगछिया।  खरीक थाना पुलिस ने चार जून को उस्मानपुर निवासी वादी रवि कुमार के खेत से पंपसेट चोरी मामले में बहतरा निवासी भकुल सहनी के घर में चोरी के पंपसेट होने की सूचना पर छापेमारी की।

Whatsapp group Join

छापेमारी के दौरान भकुल के घर से चोरी के दो पंपसेट बरामद किए गए। हालांकि भकुल घर से फरार हो गया। इस संबंध में खरीक थाना में भकुल के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *