बिहपुर। नवगछिया जन विकास कार्यक्रम/नवजन लोक के द्वारा रविवार को बिहपुर प्रखंड के मवि लत्तीपुर के परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता सह दंतरोग जांच शिविर आयोजित हुआ।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
इस शिविर में पहुंचे नवजन लोक के निदेशक मदनमोहन ठाकुर ने संस्था के बारे में जानकारी दी। शिविर में डॉ. मो.फिरोज हुसैन ने 60 लोगों के दांतों की जांच की। वहीं बड़ी संख्या में लोगों को उचित परामर्श भी दिया। संचालन में संस्था के संजय कुमार और मंटु कुमार आदि का योगदान रहा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
