बिहपुर। भवानीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के नगरपाड़ा दक्षिण पंचायत के बिरबन्ना पासी टोला में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थति में मिला।

 सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान मृतका बिरबन्ना निवासी बिक्रम चौधरी की पत्नी 22 वर्षीय रूबी देवी के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक तनाव के कारण आपस में विवाद होता रहता था। फंदे से लटका मिला।

पुलिस के पहुंचने पर पति घर से गायब था। मृतका के मायके मंझौल बेगूसराय से परिजन पहुंचे। रूबी की शादी एक वर्ष पूर्व ही हुई थी। वह गर्भवती थी। भवानीपुर थाना अध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन पहुंच गए हैं। आवेदन देने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *