नवगछिया । बैंक पदाधिकारियों, बिजली विभाग, नाप तौल विभाग, बीएसएनएल कर्मियों के साथ 13 जुलाई को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 63
उक्त बैठक में पक्षकारों को जल्दी से जल्दी नोटिस जारी करने एवं व्यापक प्राचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया, साथ ही मामले के निष्पादन हेतु लचीला रुख अपनाने की सलाह दी गईं।
अध्यक्षता दीपक कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 3 ने की। समापन अभिषेक कुमार, प्रभारी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ की गई I

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
