नवगछिया : कार लोन चुकाने के नाम पर व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायाधीश से साइबर ठगों ने 8 लाख 49 हजार रुपए की ठगी कर ली। उनके मोबाइल पर जैसे ही पैसे की निकासी का मैसेज आया, उन्होंने 1930 नंबर पर कॉल कर पूरी जानकारी दी। इसके बाद ठग के खाते में बचे 5 लाख रुपए पर साइबर एक्सपर्ट ने रोक लगा दी।
Total Downloads: 165
इस मामले को लेकर न्यायाधीश ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन दिया है। इसमें कहा गया है कि जब वह भागलपुर में पोस्टेड थे, तब एसबीआई आदमपुर शाखा से दो लाख रुपए कार लोन लिया था। 8 जून को उनका ट्रांसफर नवगछिया हो गया।
बुधवार सुबह उनके मोबाइल पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक से संपर्क करने के लिए मैसेज आया। गूगल पर एसबीआई आदमपुर शाखा के प्रबंधक का नंबर सर्च करने पर उस नंबर पर उन्होंने फोन किया तो दूसरी ओर से बात करने वाले ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताया। इसके बाद उसने योनो एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद अन्य प्रक्रिया करने को कहा फिर अकाउंट से पैसे कटने लगे

