नवगछिया : खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए ऑपरेशन मुस्कान नाम से विशेष अभियान चलाया। मई और जून में नवगछिया पुलिस जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में कुल एक लाख पचास हजार रुपये मूल्य के ग्यारह मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने अपने कार्यालय में एक समारोह में बरामद मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

एसपी ने बताया कि बरामदगी प्रक्रिया में तकनीकी शाखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भविष्य में भी सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। बरामद किए गए मोबाइलों को पुलिस अधीक्षक नवगछिया, पुरन कुमार झा ने अपने कार्यालय में आयोजित एक समारोह में वास्तविक धारकों को सौंपा। मोबाइल धारकों में फुला देवी, रिंकी देवी, मुकेश कुमार यादव और मनीष कुमार,  शेख खेरू, टुनटुन कुमार भगत, रंजन कुमार, भानु प्रताप,  दीपक कुमार, अनुराधा कुमारी, पर्नेस कुमार साह शामिल हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *