नवगछिया : भागलपुर-मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चौसा और खलीफा टोला के पुलिस चेक पोस्ट पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां पुलिस चेक पोस्ट पर बैरियर गिराकर एक गिट्टी लदे हाइवा को रोका गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे बालू लदे हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बालू लदे हाइवा के चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। इस घटना में पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोग घायल हैं। मृतक चालक की पहचान बांका जिले के शंभूगंज थाना अंतर्गत गौरई गांव निवासी भुवनेश्वर यादव के पुत्र अरविंद यादव के रूप में हुई है। आसपास के ग्रामीणों का आरोप है कि यहां पुलिस द्वारा बैरियर के नाम पर अवैध वसूली होती है, इस चक्कर में यह गाड़ी लेकर निकलने के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही है।

नवगछिया पुलिस और मधेपुरा जिले की पुलिस कप्तान आए दिन तमाम मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने का दावा करते हैं, लेकिन हादसे रुक नहीं रहे हैं। लोगों का कहना है कि ओवर लोडिंग वाले हाइवा और ट्रक चालकों से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली होती है और इसकी भनक वरीय अधिकारियों को नहीं लगती। इसके चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही है। कुछ ही दिन पहले ही भागलपुर और मधेपुरा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र चौसा के खलीफा टोला पुलिस चेक पोस्ट पर सड़क हादसे में कई की जानें गई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को भी अहले सुबह करीब 4:45 बजे वही वाकया दोहराया गया। इस घटना के बाद गिट्टी लदे हाइवा के चालक और खलासी फरार हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जो पुलिसकर्मी खलीफा टोला पुलिस चेक पोस्ट पर बैरियर गिरा कर पैसा वसूली कर रहे थे उसके ऊपर भी गाड़ी का बत्ता टूट कर गिर गया। जिससे पुलिस कर्मी का बांया पैर पूरी तरह फैक्चर हो गया है। खलीफा टोला पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात घायल पुलिसकर्मी की पहचान संतोष कुमार, मधेपुरा जिले के जदुआ पट्टी गांव के रूप में हुई है। इनके पैर की हड्डी छः टुकड़े होने की बात बताई जा रही है। वहीं मृत चालक के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मी संतोष कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर कर दिया गया था। देर रात खबर संप्रेषण तक सूचना मिली है कि उसे मायागंज से भी पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।

दुर्घटना में घायल मधेपुरा चौसा के सिपाही संतोष कुमार ने लिखित बयान दिया है कि वह सवेरे टहल रहे थे। इसी दौरान बालू और गिट्टी लदा ट्रक टकराया जिसमे मैं घायल हो गया। वहीं लापरवाही से हाइवा चलाने वाले बालू लदे हाइवा चालक की दुर्घटना में मौत हो गयी।

कदवा थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने कहा कि गिट्टी लदे हाइवा को पीछे से बालू लदे हाइवा में ठोकर मारी जिस दुर्घटना में बालू लदे हाइवा चालक की मौत हो गयी है। पैसा वसूली की बात सरासर गलत है

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *