नवगछिया। नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में पुलिस फाड़ी के पास एक बिना नंबर के बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने माखातकिया निवासी मो. मुमताज (30 वर्ष) पिता मो. ठिठर को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए दीवार में जा घुसा। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिवार सहित पूरे मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं भी एकत्रित हो गईं। महिलाएं काफी आक्रोशित थीं।

Whatsapp group Join

घटना की सूचना पर पहुंची नवगछिया पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। चालक मुस्कान  मिल्की का निवासी बताया जा रहा है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए  अनुमंडल अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटने लगी, जिससे स्थिति गंभीर होने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए  एसपी पूरण झा के निर्देश पर नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश सहित कई थाने की पुलिस नवगछिया अस्पताल पहुंची और विधि व्यवस्था बनाए रखने में जुट गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को समझाकर मामला शांत करवाया और शव का पोस्टमार्टम करवाया।

 गुवाहाटी में सिलाई बुनाई का काम करता था मृतक

मृतक के बड़े भाई मो. इस्लाम ने बताया  कि उसका छोटा भाई गुवाहाटी में 15 वर्षों से रहकर सिलाई बुनाई का काम करता था। 2 दिन पहले ही बकरीद पर वह घर आया था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद मृतक की पत्नी के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अनियंत्रित गति से चलते हैं बालू लड़ा ट्रैक्टर  :

नवगछिया बाजार सहित आसपास के इलाके में बालू लागे ट्रैक्टर अनियंत्रित गति से चलते हैं। छोटे-छोटे कम उम्र के लड़के तेज गति से लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हैं। विरोध करने पर यह मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इन चालकों के ऊपर बालू माफिया का हाथ रहता है। पार्षद मुन्ना भगत, नेहाल, फैयाज ने कहा कि सभी ट्रैक्टर के कागजात की जांच हो। नवगछिया एसडीपीओ प्रकाश ने बताया कि बालू लदे ट्रैक्टर के ठोकर लगने से युवक की मौत हुई है। ट्रैक्टर  जब्त कर लिया गया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *