नारायणपुर :प्रखंड के नगरपारा गांव स्थित मंदिर परिसर में रविवार को राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन प्रभारी रजनीश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से किसान किशोर सिंह उर्फ विकल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई गई।
Total Downloads: 166
करणी सेना के सदस्यों ने कहा कि 82 दिन बाद भी पुलिस इस हत्याकांड में शामिल एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रजनीश सिंह ने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के बजाय संरक्षण दे रही है। अगर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो करणी सेना आंदोलन करेगी। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंह ने कहा कि विकल सिंह हत्याकांड और विवेका सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एक सांगठनिक दल नवगछिया के एसपी से मिलकर अविलंब कार्रवाई की मांग करेगा।
इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होगी तो वरीय अधिकारियों और राज्य के मंत्रियों से भी मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया जाएगा। मौके पर पूर्णिया जिलाध्यक्ष रंजन कुणाल, मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नन्हे सिंह, खगड़िया जिलाध्यक्ष राजीव सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

