नवगछिया । लगातार रूक-रूक हो रही बारिश के कारण प्रखंड की बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। सोमवार को जहां चार घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 58
वहीं, मंगलवार तड़के सुबह चार बजे से दोपहर के 12 बजे तक लगातार आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। इसके बाद आपूर्ति तो बहाल हुई, लेकिन बीच-बीच में कटती भी रही।
इस संबंध में स्थानीय जेई राकेश रंजन ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर तार पर बांस गिर गया था। जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। जिसे दूर कर लिया गया है। वहीं, आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
