खरीक | नारायणपुर अंचल कार्यालय में तैनात होमगार्ड जवान उमाकांत मंडल की सोमवार की शाम मौत हो गई। उमाकांत मंडल खरीक के काजीकौरैया गांव के रहने वाले थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 351
परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद सहकर्मी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही जाह्नवी चौक के पास उनकी मौत हो गई।
जिला पार्षद पति विजय कुमार मंडल ने नवगछिया एसपी से मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उमाकांत परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
