नवगछिया । खरीक प्रखंड के सिंहकुंड में कोसी का भीषण कटाव जारी है। जिसके कारण तटवर्ती इलाके में स्थित किसानों की जमीन लगातार कट कर नदी में समा रही है और लोगों के घरों पर कटाव का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिनके घर कटाव के मुहाने पर हैं वे अपना घर तोड़कर हटा रहे है। मुश्लाधाए वर्षा के बीच कटाव होने से लोग वर्षा में भींगने को विवश हैं।

शुक्रवार को जल संसाधन विभाग की टीम सिंहकुंड गांव पहुंची और कटाव एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि बचाव कार्य बेअसर साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यही कार्य पहले कर लिया जाता तो शायद आज यह दिन देखने को नहीं मिलता है।

वहीं, दूसरी ओर दूसरे दिन भी कटाव पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार का सरकारी सुविधाएं नहीं मिली। लिहाजा, पीड़ित परिवार इस बरसात के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीने को विवश हैं। बता दें कि गुरुवार को बीएसएफ जवान सहित 10 लोगों घर कटकर नदी में विलीन हो गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *