पिछले तीन दिनों से चल रहे नवगछिया में कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रखंड के सिंहकुंड में कोसी का कटाव जारी है। तटवर्ती इलाके के किसान की जमीन लगातार कट कर गंगा में समा रही है। अधिकारी जायजा लेने के लिए तो जरूर पहुंचते हैं, लेकिन स्थाई उपाय नहीं कर पाते हैं।

कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि बचाव कार्य बेअसर साबित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुखाड़ में यह कार्य कर दिया जाता तो शायद आज यह दिन देखने को नहीं मिलता।

लगातार कटाव के बाद कटवा पंचायत के बिंद टोली, ठाकुर जी, कचहरी टोला में कोसी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। कटाव में प्रकाश सिंह और मुकुंद सिंह का घर देर रात नदी में समा गया। वहीं, अब गांव के लोगों को डर है कहीं उनका भी घर कोसी में न समा जाए। जिसके कारण लोग रात में जाकर समय काट रहे हैं।

भीषण कटाव जारी।
भीषण कटाव जारी।

लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर

पिछले 5 दिनों से भागलपुर में बारिश हो रही है। लगातार बारिश के बाद छोटी से लेकर बड़ी नदियां उफान पर है। आलम यह है कि गंगा तट पर बसे लोगों के लिए यह मुश्किल का वक्त है।

इधर, कहलगांव में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा का जलस्तर 26. 59 मीटर तक पहुंचा है। कहलगांव में चेतावनी लेवल 30.09 है तो खतरे का निशान 31.09 है। गंगा में जलस्तर की वृद्धि के साथ कहलगांव के बटेश्वर से तहसील आठगंव दिया। आदि जगहों पर रुक-रुक कर कट ऑफ जारी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *