नवगछिया : मक्कांचल के नाम से प्रसिद्ध नवगछिया के मकई किसान अपनी खून पसीने से फसल तैयार करने के बावजूद मक्के का उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण पिछड़ रहे हैं। यहां से तैयार मक्का कई राज्यों में भेजी जाती है। इसके बावजूद मक्का आधारित उद्योग नहीं लग पाने का कारण हवाई सेवा है। बड़े-बड़े व्यापारी या उद्योगपति नवगछिया भागलपुर नहीं आना चाहते हैं जिसका सबसे बड़ा कारण हवाई सेवा नहीं होना है।

Whatsapp group Join

वहीं पर्यटन के बहुत सारे आसार नवगछिया, भागलपुर और बांका में है जिसका वर्णन इतिहास में दर्ज है। हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या भागलपुर आएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नवगछिया बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण के लिए अन्य राज्य में रहते हैं, जिन्हें नवगछिया आने जाने में परेशानी के साथ समय भी अधिक लगता है।

हवाई सेवा शुरू होने से वे समय पर आ जा सकेंगे। नवगछिया के पानी में आर्सेनिक होने के कारण यहां के अधिकांश लोग पेट, लीवर कई बीमारी से पीड़ित हैं, जिन्हें इलाज़ के लिए दक्षिण भारत जाना पड़ता है। हवाई सेवा नहीं होने से वे समय पर चिकित्सक के पास नहीं पहुंच पाते हैं और उन्हें जान से हाथ धोना पड़ता है।

भागलपुर में हवाई सेवा शुरू होना बहुत जरूरी है। भागलपुर व्यवसाय का मुख्य केंद्र है यहां हवाई सेवा शुरू होने से लोग समय पर अपने गंतव्य स्थान पर आ जा सकेंगे जिससे भागलपुर सहित नवगछिया का विकास होगा। बड़े शहर से आना जाना आसान होगा रोजगार बढ़ेंगे।

अजय रूंगटा, व्यवसायी

हवाई सेवा भागलपुर में शुरू होने से देश सहित विदेश में विभिन्न जगहों पर रहने वाले भागलपुर के लोगों को भागलपुर आना-जाना आसान होगा। अभी दूसरे राज्य जाने के लिए लगभग ढाई सौ किलोमीटर का सफर करने के बाद हवाई सेवा का लाभ मिलता है जिस कारण लोग जाना नहीं चाहते हैं।

जिलाधय्क्ष, विश्व हिन्दुपरिषद 

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *