नवगछिया : एनडीए गठबंधन का रुपौली चुनाव जीतना तय है। यहां पर मतदाताओं को नीतीश और मोदी सरकार पर भरोसा है। यह बात बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने रूपौली चुनाव से प्रचार के बाद नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त अभियान चला कर कार्रवाई कर रही है। इसके तहत राजस्व विभाग में लगभग तीन दर्जन सीओ के ऊपर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस्माईलपुर अंचल में नियुक्त अंचलाधिकारी प्रिंस राज द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान सुपौल में कई एकड़ जमीन बिहार सरकार होने के बावजूद भी मोटेशन अवैध तरीके से कर दिया।

इसके जांच के बाद उद्वेदन हुआ है। इसी तरह कई पूर्व सीओ के ऊपर भी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि कर्मचारी और अमीन से लेकर डाटा ऑपरेटर तक पर निगरानी रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जो भी दोषी हो रहे हैं उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज होने के साथ निलंबन और बर्खास्त करने की कार्रवाई हो रही है।

राजस्व मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि जहां पर अमीन से लेकर के राजस्व कर्मचारी की नियुक्ति के लिए विभाग पूरी तरह तैयारी की है। कुछ महीने बाद ही अमीन प्रत्येक ब्लॉक में नियुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही बिहार में 10 लाख से अधिक लोगों की नियुक्ति अलग-अलग विभागों में अगले छह महीने में होने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक गोपाल मंडल के द्वारा दिए गए बयान की भी समीक्षा की जाएगी। पहले चुनाव है इसका निपटारा कर लिया जाएगा। लगातार पुल गिरने को लेकर के उन्होंने बताया कि पुल पर 10 अभियंता के ऊपर अभी तक कार्रवाई हुई है जो भी पुल गिरे हैं वह भ्रष्टाचार डेढ़ साल पूर्व बने मंत्री के दौरान निविदा निकाली गई थी।

उसी समय यह बनना शुरू हुआ था। इसलिए इसकी जांच भी चल रही है कि मौके पर उन्होंने कई तरह की बातें कहीं जिसमें नवगछिया को पूर्ण जिला बनाने के साथ-साथ बिहार में होने वाले विधानसभा एवं लोकसभा परिसीमन पर भी कई तरह की जानकारी दी। वर्ष 2025 -26 में बिहार में परिसीमन होना है जिसमें विधानसभा की भी संख्या बढ़ेगी और लोकसभा की भी संख्या बढ़ेगी, इसकी तैयारी राजस्व विभाग खुद कर रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *