नवगछिया । खरीक के सिहकुंड में कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण सोमवार को फिर कटाव की रफ्तार तेज हो गई। इसके पहले भी कई घर कटकर नदी में समाए हैं फिर से कटाव शुरू हो जाने से लोग दहशत में है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

जिस घर को खून-पसीने की कमाई और कड़ी मेहनत कर बनाया, आज उस घर को ही खुद गृहस्वामी तोड़ कर सुरक्षित स्थल की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि खुद घर तोड़ने पर मकान तो बर्बाद हो जाएगा, किन्तु, समान तो सुरक्षित बच जाएगा। वहीं, गांव के अधिकांश लोग गांव खाली कर पलायन कर चुके हैं।

जल संसाधन विभाग के जेई विजय कुमार सिंह कैंप कर बंबू रोल के सहारे सिंहकुंड गांव के छड़्ड़ापट्टी टोला के पास बचाव कार्य तो करा रहे हैं। लेकिन कटाव की रफ्तार इतनी तेज है कि बचाव कार्य का कोई असर नहीं हो रहा है। जेई ने कहा कि बचाव कार्य चल रहा है जल्दी ही कटाव को रोकने में हम सफल होंगे। वहीं जिलेबियामोड़ के पास तो अबतक कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। जबकि, यहां भी भीषण कटाव हो रहा है और बड़ी संख्या में लोगों का घर कटाव के मुहाने पर है।

इसके बाद भी बचाव कार्य शुरू नहीं होने के कारण लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि विभाग के अफसरों के यह दोहरी नीति है। जबकि, विभाग के अफसरों का कहना है कि कार्य शुरू कराने का अबतक आदेश ही प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं, ग्रामीण सह राजद प्रखंड महासचिव जवाहर यादव, उमेश ठाकुर, लक्ष्मण साह, शंभु राय, प्रमोद राय, अजय कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह आदि ने बताया कि अगर शीघ्र ही कटाव की रफ्तार में कमी नहीं आई तो पूरे गांव का अस्तित्व ही मिट जाएगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet