नवगछिया :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 76वां स्थापना दिवस मनाया गया। नवगछिया नगर इकाई द्वारा झंडोतोलन का कार्यक्रम हुआ। झंडोतोलन मुख्य रूप से जिला प्रमुख प्रो. अमरेंद्र सिंह ने किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिहार प्रांत के राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई, 1949 में हुई। तब से संगठन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण करने का कार्य कर रहा है।

विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुनर्निर्माण व्यक्ति निर्माण के माध्यम से कर रहा है। कैंपस से लेकर समाज के विभिन्न विभिन्न कार्य क्षेत्र में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता देश हित के लिए कार्य कर रहे हैं। विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र पर चलने वाला संगठन है। हम सभी युवा शक्ति को एक प्रण लेना चाहिए जब यह विद्यार्थी परिषद का 100 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा तबतक हम सभी युवा शक्ति अपने अपने देश के प्रति योगदान से भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने का संकल्प लें।

प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि विद्यार्थी परिषद युवाओं की आवाज, विद्यार्थी परिषद युवा के लिए सोचती है, विद्यार्थी परिषद को युवा ही चलते हैं। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रो अमरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ता ,पूर्व कार्यकर्ता और शिक्षक कार्यकर्ता को शुभकामना संदेश दिए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *