खरीक : दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के खरीक बाजार शाखा ऋण वसूली को लेकर गंभीर और बकायेदारों के खिलाफ एक्सन मोड में है। जिसे सार्थक रूप देने के लिए लगातार सघन ऋण वसूली अभियान चलाई जा रही है।

इसी कड़ी में मंगलवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने खरीक पुलिस के सहयोग से सघन ऋण वसूली अभियान चलाया। इस दौरान उक्त बैंक के डीओसीसी इंचार्ज कुणाल कुमार एवं स्थानीय ब्रांच मैनेजर अमरजीत कुमार के नेतृत्व में ऋण वसूली टीम प्रखंड के मिरजाफरी, खरीक बाजार, ध्रुबगंज समेत विभिन्न गाँव पहुँची। जहाँ विभिन्न बकायेदारों के घर पर दबिश दी। जिसके दौरान खरीक बाजार से डिफाल्टर इबरार अंसारी को गिरफ्तार किया, जिसे बाद में राशि जमा करने पर कंडीशनल बेल देकर छोड़ दिया गया। जबकि, अन्य जगहों पर बकायेदारों से मुलाकात नहीं हो पाई। जिसके कारण बकायेदारों के परिजनों को जल्द से जल्द बकाया राशि भुगतान कराने को कहा।

वहीं, ब्रांच मैनेजर ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा एवं ऋण वापस नहीं करने वाले बकायेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इसलिए, मैं तमाम बकायेदारों से अपील करता हूँ कि ऋण जमा करें और जेल जाने से बचें। वहीं, उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य को किसी को जेल भेजना नहीं है। किन्तु, तमाम प्रयासों के बाद भी ऋण जमा नहीं करने के कारण मजबूरन इस तरह का कदम उठाना पड़ता है।

वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि जो ऋण जमा करेंगे, उन्हें नये सिरे से पुनः ऋण भी दिया जाएगा। जो बकायेदार इसके बाद ऋण वापस नहीं करेंगे, उनके खिलाफ शीघ्र ही कुर्की-जब्ती की भी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस छापामारी टीम में सहायक प्रबंधक राज कुमार, खरीक थाना के गश्ती पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह एवं पुलिस जवान शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *