नवगछिया। इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी चेतावनी स्तर 30.60 मीटर से 139 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले बारह घंटे में गंगा के जलस्तर में 28 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर दियारा किसान अगले कुछ दिनों में गांव की लोर लौटने लगेंगे। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। गुरुवार की सुबह इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी 29.21 मीटर पर बह रही है।
खतरे का निशान 31.60 मीटर है। दूसरी ओर मदरौनी में कोसी नदी पिछले 12 घंटे में 19 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 28.51 मीटर पर बह रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
