बिहपुर । कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित नारायणपुर रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर बलहा रेलवे ढाला के पूरब बिजली पोल संख्या 78/25 के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से नगरपारा गांव के ललित कुमार (20 वर्ष) की कटकर मौत हो गया।
Total Downloads: 47
मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक गंगा स्नान के लिए गया था। मृतक चार भाई और दो बहनों में छोटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां लातो देवी समेत अन्य परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
सूचना पर भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर मंगलवार को पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।

