बिहपुर । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लत्तीपुर निवासी कुमारी ज्योति ने बुधवार को बिहपुर थाना में आवेदन देकर घर में घुस कर मारपीट का आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि 16 जुलाई की रात आठ बजे तीन आरोपी पिस्टल, रॉड और हसुआ लेकर घर पर आए और गाली गलौज करते हुए मेरे पति को पुकारा।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 47
शोर सुनकर बाहर आई तो एक आरोपी ने पिस्टल के बट से मेरे सिर पर प्रहार कर दिया। पति बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। पुलिस के पहुंचते ही सभी धमकी देते हुए फरार हो गए।
परिजनों द्वारा कुमारी ज्योति का इलाज बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। बिहपुर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
