नवगछिया : रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों को बर्थ के लिए होने वाली समस्या को लेकर अब समर स्पेशल ट्रेनों को त्योहारों तक का विस्तार दिया गया है। रेलवे ने बिहार की दो रूट से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों को विस्तार दिया है। भागलपुर व नवगछिया से होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का फेरा बढ़ाया है। अब दोनों ट्रेन त्योहारों तक संचालित की जाएंगी। जिन ट्रेनों के फेरे बढ़े हैं उनमें कामाख्या से आनंदविहार और मालदा से उधना के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें हैं।
Total Downloads: 47
ट्रेन गोपालपाड़ा, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए सुबह 07:53 पर किशनगंज, 11:05 पर कटिहार और 12:05 पर नवगछिया पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 02526 आनंदविहार-कामाख्या आनंदविहार से हर रविवार को शाम 05:20 पर खुलेगी। अगले दिन दोपहर 12:35 पर नवगछिया, 02:50 पर कटिहार और शाम 05:25 पर किशनगंज पहुंचेगी। ट्रेन रास्ते में अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुर कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, बक्सर, दानापुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, बरौनी में भी रुकेगी।
^त्योहार के समय घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ती है। उस समय स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से राहत दी जाती है। अब स्पेशल ट्रेनों को पीक सीजन में विस्तार देकर यात्रियों को पहले ही बता दिया जाता है। जिससे समय रहते वे सीट बुक करा सकें। ऐसे में सीट की मारामारी से यात्री बच जाते हैं। – मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम, मालदा

