बिहपुर । कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के द्वारा गुरुवार को एनडीए केंद्रीय कार्यालय बिहपुर से भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश रूप के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया।

जुलूस शहीद द्वार, बिहपुर बाजार होते हुए गगन भेदी नारों के साथ बिहपुर स्टेशन चौक पहुंचा। मुख्य प्रवक्ता प्रो गौतम कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस शौर्य, बलिदान और मातृभूमि पर सर्वस्व न्योछावर करने की अमर गाथा है।

जुलूस में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिषेक राज कुशवाहा, सौरभ पोद्दार, नन्हे सिंह राजपूत, चंद्रकांत चौधरी समेत सेंकड़ों कार्यकर्ता सामील थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *