नारायणपुर: यूको बैंक सीएसपी में लूट के दौरान अश्विनी कुमार मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के दबाव के चलते मुख्य आरोपी आशीष कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है,
जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के संबंध में भवानीपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

