बिहपुर । नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत सिंहपुर पूरब पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 97 का बुधवार को औचक निरीक्षण बीडीओ खुशबू कुमारी ने की। बीडीओ ने बताया कि जांच के क्रम में पाया कि केंद्र पर बिजली की व्यवस्था नहीं थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 434
बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। जांच के क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र पर काफी अनियमितता पायी गई। स्टॉक/भंडार पंजी के अनुरूप एक भी सामग्री केंद्र पर नहीं पाया गया।
अनियमितता में दोषी विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। इधर प्रखंड कार्यालय परिचारिका बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे किसी कागजात को रिसीव कराने बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंची तो कार्यालय बंद पाया। जिसकी सूचना पर बीडीओ गुस्सा हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
