नवगछिया : प्रखंड के ढोलबाज्जा में सड़क निर्माण में अनियमित की शिकायत ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों से की थी। गुरुवार को सड़क की जांच करने आरसीडी के जूनियर इंजीनियर गणेश कुमार पहुंचे। उन्होंने खैरपुर कदवा से लूरी दास टोला तक सड़क की जांच की।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 166
जेई ने कहा कि सड़क के निर्माण की गुणवत्ता सही है। 9.45 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है, जिसमें पीसीसी और बिटविन का कार्य कराए जाने है।
इन दोनों सड़कों का निर्माण 626. 50 लाख से कराया जा रहा है। इसमें तीन किलोमीटर में पीसीसी और 6 किलोमीटर में बिटविन का काम होगा। निर्माण कार्य एक साल में पूरा करना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
