नवगछिया : बिहार पृथ्वी दिवस के शुभ अवसर पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल गोसाईगांव 14 नंबर तेतरी रोड में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। मौके पर  विद्यालय के निदेशक अधिवक्ता रीता कुमारी प्रशासक नितिन कुमार तथा सभी शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में संचालक सह प्रधानाचार्य सी पी एन चौधरी ने बच्चों को पर्यावरण को हरा भरा रखने हेतु सलाह दी कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना है और अधिक से अधिक वृक्ष लगाना है।

साथ ही कहा कि जब हमारा पर्यावरण शुद्ध और सुरक्षित रहेगा तभी हम भी स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। यह बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के महत्व को समझने में मदद करता है। इसके अलावा, यह स्कूल परिसर को हरित और सुंदर बनाता है जिससे विद्यार्थियों को ताजगी और स्वच्छता का अनुभव होता है।

प्रशासक नितिन कुमार ने बच्चों को बताया पौधारोपण गतिविधि के माध्यम से बच्चों में जिम्मेदारी और देखभाल की भावना भी विकसित होती है। इस तरह की गतिविधियाँ स्कूलों में स्थायी विकास और शिक्षा को बढ़ावा देती हैं। छात्र आशीष, अमरजीत, गौरव, प्रियांशु, सूरज, तेजस्वी राज, वैभव आनंद इत्यादि छात्र मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *